गाजियाबाद। आज रविवार को आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। आज तेल कंपनियों ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया है। सीएनजी की कीमत बढ़ने से आम आदमी को झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। सीएनजी के इन बढ़े दामों के साथ अब गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 88.70 रुपये और दिल्ली में 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि नोएडा में सीएनजी की नई कीमत अब 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
दो दिन में दूसरी बार सीएनजी कीमत में वृद्धि
गाजियाबाद और एनसीआर में पिछले दो दिन में सीएनजी की कीमत में दूसरी बार वृद्धि हुई है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। दो दिन में लगातार दूसरी बार गाजियाबाद,दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की गई है।

