Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeकलयुगी पत्नी ने सो रहे पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया,छत के...

कलयुगी पत्नी ने सो रहे पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया,छत के रास्ते प्रेमी फरार

Baghpat News: बागपत में कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और जिंदा जला दिया। इसके बाद महिला का प्रेमी छत के रास्ते फरार हो गया।
घटना बिनौली थाना क्षेत्र के गांव बिजवाड़ा की है। गांव में एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर ममें सोते पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया। झुलसे पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां रात उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले पीड़ित ने पुलिस के समक्ष दिए आधिकारिक बयान में पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश का पूरा पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मौत के बाद मुकदमे में हत्या की संगीन धाराएं बढ़ा दी हैं।
5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बिजवाड़ा निवासी राजीव मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। राजीव और उसकी पत्नी नीशू की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में तीन बच्चे बेटी परी, बेटा कल्लू और शिवा के अलावा पिता सतबीर सिंह (62) हैं। परिजनों के मुताबिक, नीशू का अपने पड़ोसी विक्रांत से प्रेम संबंध हो गया। दोनों का यह अवैध अफेयर 5 साल से चल रहा था। करीब तीन माह पहले पति राजीव को पत्नी के अवैध संबंधों की भनक लगी। राजीव ने दोनों को मर्यादा में रहने और मिलने से सख्त मना किया। लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और राजीव को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।
नींद में सो रहे पति पर डाला पेट्रोल
दिल दहला देने वाली यह घटना 20 जून की रात को बिनौली थाना क्षेत्र में घटित हुई। 20 जून की रात राजीव ने पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाया और रात 11 बजे कमरे में सोने चला गया। पत्नी नीशू बच्चों को सुलाने के बहाने दूसरे कमरे में चली गई। रात करीब 1 बजे राजीव गहरी नींद में था, तब नीशू ने चुपके से प्रेमी विक्रांत को घर बुला लिया। विक्रांत अपने साथ दो लीटर पेट्रोल लेकर आया। दोनों दबे पांव राजीव के कमरे में दाखिल हुए और राजीव पर पेट्रोल डाल दिया। शरीर पर पेट्रोल पड़ते ही राजीव की आंख खुल गई और वह अनहोनी की आशंका में चिल्लाता हुआ बाहर भागने लगा। इसी बीच हैवान बनी पत्नी नीशू ने माचिस जलाकर पति को आग के हवाले कर दिया।
प्रेमी को छत के रास्ते भागते देखा
आग की लपटों में घिरा राजीव चीखता-चिल्लाता हुआ घर से बाहर की ओर भागा। उसकी चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोस में सो रहे पिता सतबीर सिंह भागते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कंबल और पानी डालकर आग को बुझाया। तब तक राजीव का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। राजीव के पिता सतबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी प्रेमी विक्रांत को अपने घर की छत के रास्ते से भागते हुए देखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments