New Delhi : रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे कई लोगों ने पत्र लिखकर एक खास विषय पर बात करने का सुझाव भेजा। जो कि गणेश उत्सव से जुड़ा है।
मेरा आप सभी से एक आग्रह
गणेश उत्सव से पहले मूर्ति बनाने वाले और मूर्तियों के व्यापार से जुड़े हुए लोग अभी से सक्रिय होते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा आप सभी के एक आग्रह है, प्रयास करें कि आपके घर, सोसाइटी या आसपास जगहों पर गणपति की जो मूर्ति स्थापित हो, वो देश की मिट्टी से बनी हो। वो अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों की हो। जो गणेश जी की मूर्तियां बनाते हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे मिट्टी की मूर्तियों को ही प्राथमिकता दें।
गणपति की मूर्ति जरूर देखें किस देश में तैयार हुई
जो मूर्तियां खरीदते हैं वे जरूर देखें कि गणपति की मूर्ति किस देश में बनी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां न खरीदें। मिट्टी की गणपति की मूर्तियां पूजा के बाद सहज रूप से पानी में विलीन होती हैं। इससे नदियां, तालाबों और पर्यावरण की रक्षा होती है। इससे आस्था बनी रहती है और प्रकृति के प्रति दायित्व पूरा होता है। जब हम स्थानीय कारीगरों से मूर्ति खरीदते हैं, तो इससे वोकल फॉर लोकल के संकल्प को मजबूत होता हैं।
मुझे विश्वास है कि गणेश उत्सव में इन बातों का ध्यान रखेंगे
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार गणेश उत्सव और ऐसी हर उत्सव में इन बातों का ध्यान रखेंगे। देशहित में कदम भी उठाएंगे। पीएम ने कहा कि देश की सबसे बड़ी शक्ति हमारे देश के लोग हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे छोटे-बड़े प्रयास, हमें बहुत कुछ सिखाते हैं। ये प्रयास बताते हैं कि जब मन में संकल्प हो और समाज का साथ मिले तो बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

