Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeकर्नाटक में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, चार घायल

कर्नाटक में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, चार घायल

कोप्पल। कर्नाटक कोप्पल में आज शनिवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना कुकनूर तालुक के भानापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर हुई। मंत्रालयम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी ओमनी वैन डिवाइडर पार कर आए मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी।
मृतक सभी एक ही गांव के निवासी
मृतकों की पहचान केन्चम्मा बालेकायी (35), अमृता कोट्याल (25), रमेश बल्लारी (45), प्रवीण बालेकायी (40) और चिन्मय के रूप में हुई है। सभी मृतक हावेरी जिले के रट्टीहल्ली तालुक कब्बार गांव के निवासी थे। परिवार के सदस्य ओमनी वैन से मंत्रालयम जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहा एक अशोक लेलैंड मालवाहक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पार करते हुए ओमनी वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई।
घायलों को कोप्पल अस्पताल पहुंचाया
हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल बचाव दल की सहायता से कोप्पल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर कुकनूर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments