Tuesday, July 21, 2026
Homecrimeहरिद्वार में ऑनर किलिंग, बेटी के प्रेमविवाह से नाराज पिता ने सगे...

हरिद्वार में ऑनर किलिंग, बेटी के प्रेमविवाह से नाराज पिता ने सगे भांजे को चाकू से गोदा

Honor killing News: हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात में अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने सगे भांजे की बीच बाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मामा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
ममेरी बहन से प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव निवासी मुसीद का अपनी सगी ममेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की मुजफ्फरनगर निवासी शहनवाज की बेटी थी। दो साल पहले मुसीद अपनी ममेरी बहन के साथ घर से चला गया था और दोनों ने प्रेम विवाह (निकाह) कर लिया था।
पत्नी के साथ रोलाहेड़ी गांव में रह रहा था
निकाह के बाद से मुसीद अपनी पत्नी के साथ रोलाहेड़ी गांव में रह रहा था। हालांकि, इस पारिवारिक रिश्ते से उसका मामा शहनवाज बेहद नाराज और नाखुश था और तभी से भांजे से रंजिश रख रहा था। मुसीद अपनी बाइक से घरेलू सामान की खरीदारी और काम के सिलसिले में भगवानपुर के हल्लूमाजरा गांव गया था। जैसे ही वह हल्लूमाजरा चौक के पास एक दुकान के बाहर पहुंचा। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे मामा शहनवाज ने रोक लिया। दोनों के बीच शादी को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। जो गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई। इसी बीच तैश में आकर शहनवाज ने अपनी जेब से चाकू निकाला और मुसीद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हायर सेंटर ले जाते तोड़ा दम
भांजे को खून से लथपथ हालत में सड़क पर बेसुध गिरता देख और लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी शहनवाज फरार हो गया। बीच बाजार वारदात से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। लोगों की सूचना पर भगवानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल मुसीद को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल देहरादून हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मुसीद ने दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments