Saturday, September 5, 2026
Homeशहरनॉएडानोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की औपचारिक शुरुआत, इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान लखनऊ...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की औपचारिक शुरुआत, इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना

Noida News: आज सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरुआत हो गई। इसकी शुरूआत इंडिगो एयरलाइंस की पहली व्यावसायिक उड़ान के साथ हुई। इंडिगो एयरलाइंस की पहली व्यावसायिक उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसको विकास के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।
170 किसानों को दिया निशुल्क यात्रा का अवसर
पहली उड़ान की खासियत यह रही कि इसमें 170 किसानों को निशुल्क यात्रा का अवसर दिया गया। नोएडा से पहली उड़ान में किसानों को विशेष रूप से हिस्सा बनाया। जिससे वे विकास यात्रा के साक्षी बने। एयरपोर्ट परिसर में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
उड़ान से पहले उल्लासपूर्ण माहौल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के रवाना होने से पहले माहौल उल्लासपूर्ण रहा। इसे क्षेत्रीय विकास की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। लखनऊ पहुंचने के बाद सभी किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एयरपोर्ट के लिए आभार व्यक्त करेंगे। प्रशासन की ओर से इस पूरी प्रक्रिया को विशेष आयोजन के रूप में तैयार किया था। एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, कुल चार उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है। जिनमें पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई है। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हवाई संपर्क का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
यात्रा सुविधाएं बढ़ेंगी
एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल यात्रा सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी खुलेंगे। हवाई सेवाओं की शुरुआत के साथ क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments