Monday, June 15, 2026
Homecrimeनोएडा में कफ सिरप तस्करी का भंड़ाफोड़, सात लाख की 3600 शीशी...

नोएडा में कफ सिरप तस्करी का भंड़ाफोड़, सात लाख की 3600 शीशी बरामद

Noida News: जिले के थाना सेक्टर-20 और यातायात पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 7.25 लाख रुपये मूल्य की 3600 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप तथा एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।
थाना प्रभारी निरीक्षण थाना सेक्टर-20 अरविंद कुमार ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फिल्म सिटी से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाले लूप पर चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने पीयूष और कपिल को चेकिंग के दौरान रोका। दोनों की फॉर्च्यूनर कार तलाशी लेने पर उसमें से 15 बोरों में अवैध कफ सिरप ओनरेक्स 100 एमएल (ONEREX 100 ML) बरामद हुई।
प्रत्येक 5 एमएल में 10 एमजी कोडीन फॉस्फेट
पुलिस के अनुसार बरामद 3600 शीशियों में मौजूद सिरप के प्रत्येक 5 एमएल में 10 एमजी कोडीन फॉस्फेट पाया गया है। अधिक मात्रा में सेवन करने पर इसका उपयोग नशे के रूप में किया जाता है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि अवैध कारोबार में उनके अन्य साथी विष्णु कुशवाहा, शानू सिंह (निवासी मध्य प्रदेश) तथा हीरा लाल नामक विक्रेता शामिल हैं। पुलिस विक्रेता की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments