Road Accident news: फर्रुखाबाद से एटा आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे थाना बागवाला के कीलरमऊ गांव के पास रोडवेज बस अचानक खराब हो गई। बस चालक ने बस को सड़क किनारे लगा दिया और दोबारा स्टार्ट करने के लिए यात्रियों से बस के पीछे धक्का लगवाने लगा। जबकि कुछ यात्री नीचे सड़क पर ही खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस को धक्का लगा रहे यात्री बुरी तरह दब गए। जबकि सड़क पर खड़े यात्री भी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में राजेश, सुखराम, शैलेश कुमार और सत्येंद्र शामिल हैं। सड़क हादसे में रवि, विक्रांत, आनंद सिंह और दक्ष सहित कई अन्य यात्री घायल हो गए। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हादसे के जिम्मेदार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
रोडवेज बस में धक्का लगा रहे यात्रियों को कंटेनर ने मारी टक्कर, चार की मौत
RELATED ARTICLES

