Tuesday, July 21, 2026
HomeNationalदिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर पहली ही बारिश में धंसी सड़क, निर्माण...

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर पहली ही बारिश में धंसी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

Meerut news: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर पहली ही बारिश में सड़क बुरी तरह से धंस गई है। इससे इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बारिश के पानी की निकासी समुचित नहीं होने से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है। जिससे दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे मार्ग पर कई जगह का हिस्सा धंस गया है। सूचना मिलने पर निर्माण एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और बजरी डालकर गड्ढों को अस्थायी रूप से भरने का काम शुरू कर दिया है। निर्माण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द स्थायी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
लोकार्पण के ढाई माह बाद सामने आई खामी
बता दें दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में लोकार्पण किया था। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे को उस समय आधुनिक तकनीक से तैयार अत्याधुनिक एक्सप्रेस वे बताया गया था। लेकिन लोकार्पण के लगभग ढाई महीने के बाद पहली बारिश में सड़क धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं
दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। जल्दबाजी में दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण कर दिया गया। जबकि बारिश में जल निकासी की व्यवस्था अधूरी है। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर भिक्का माजरा के पास सेवा मार्ग का निर्माण पूरा नहीं है और भूमिगत मार्ग में जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इससे कई वाहनों के रिम भी टूट गए
इसके साथ ही मानसून की पहली बारिश में दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे की सड़क धंस गई है। इससे कई वाहनों के रिम भी टूट गए हैं। निर्माण एजेंसी ने का इस पूरे मामले में परियोजना प्रबंधक जितेंद्र बालियान का कहना है कि मेरठ-करनाल मार्ग के उपरिगामी पुल से बारिश का पानी एक्सप्रेसवे के नीचे पहुंच रहा है। जिसके कारण सड़क धंसी है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते गड्ढों को भर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments