Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबादजनगणना-2027: प्रगणक और सुपरवाईजर ने प्राप्त की डयूटी, एचएलओ एप पर लॉगिन

जनगणना-2027: प्रगणक और सुपरवाईजर ने प्राप्त की डयूटी, एचएलओ एप पर लॉगिन

Ghaziabad News: जनगणना-2027 के अन्तर्गत जनपद में आज 22 मई से आगामी चरण प्रारंभ हो रहा है। इसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। कार्य को गुणवतापूर्ण, समयबद्ध तथा जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशों के अनुसार पूर्ण कराने हेतु अपर जिला जनगणना अधिकारीगणों के साथ जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण में 22 मई से मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य प्रारम्भ हो रहा है।
कार्य चार्ज अधिकारियों द्वारा किया जा रहा
जिसके लिए प्रगणक और सुपरवाईजर की नियुक्ति करने का कार्य चार्ज अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जनगणना के कार्य को सम्पन्न कराने के लिए सामान्य प्रशासन अनुभाग की अधिसूचना 9 जनवरी 2026 तथा जिलाधिकारी के आदेश पर 21 जनवरी 2026 के द्वारा अपर जिला जनगणना अधिकारी के रूप में जाहिद हुसैन जिला पंचायती राज अधिकारी व ओम प्रकाश यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी को अधिसूचित किया गया है।
प्रथम चरण-मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के कार्य
जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के कार्य को जनपद में गुणवतापूर्ण तथा समयबद्ध रूप से कराने हेतु अपर जिला जनगणना अधिकारीगण जिला पंचायत राज अधिकारी को नगर पालिका परिषद मोदीनगर, मुरादनगर व नगर पंचायत डासना, पतला, निवाडी, फरीदनगर व बेसिक शिक्षा अधिकारी को नगर पालिका परिषद लोनी व खोड़ा का आवंटित चार्ज निर्देश निर्गत किये गये।
एचएलओ एप पर लॉगिन किया
चार्जो में प्रगणक और सुपरवाईजर के नंबर प्राप्त कर प्रगणक और सुपरवाईजर द्वारा डयूटी प्राप्त कर एचएलओ एप पर लॉगिन किया है। जिससे कि प्रति दिन किये गये कार्य के संबंध मे समीक्षा कर कार्य नियत समय अवधि में पूर्ण कराये। बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायती राज, बेसिक शिक्षा विभाग व सूचना विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments