Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा मोहन नगर जोनल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रातः 10 बजे भी मोहन नगर जोनल प्रभारी सुशील प्रताप सिंह, कर अधीक्षक रामबली पाल को अनुपस्थित देख नाराजगी जाहिर की। नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से वेतन काटने की निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा जन्म मृत्यु कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। 10 बजे पर भी कार्यालय न खुलने को देखते हुए संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर आयुक्त द्वारा कर विभाग में हाउस टैक्स यूजर चार्ज जमा करने के लिए आए हुए आगंतुकों से भी वार्ता की। जिस पर अनियमितता सामने आने पर और रिकॉर्ड का रख रखाव सही प्रकार से ना की जाने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया।
समस्या का समाधान कराया डेथ सर्टिफिकेट मौके पर दिलवाया
मौके पर श्याम पार्क साहिबाबाद की निवासी इंद्र मोहन शर्मा की समस्या का समाधान कराया डेथ सर्टिफिकेट मौके पर दिलवाया गया तथा हाउस टैक्स के नाम चेंज हेतु कार्यवाही को तेजी से करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा आगंतुकों के प्रति सद्भाव रखते हुए तेजी से समस्या के समाधान में कार्य करने के निर्देश टीम को दिए गए। आगंतुकों के लिए आवश्यक बैठने की व्यवस्था को बढ़ाने, बेंच लगवाने, पेयजल की व्यवस्था सभी आगंतुकों हेतु करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित रीगन नागर कर निरीक्षक, प्रमोद रावल रेवेन्यू इंस्पेक्टर, लिपिक राकेश निगम को संबंधित दस्तावेज और फाइलों के रखरखाव हेतु निर्देश दिए गए, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को प्रति सप्ताह समस्त जोनल कार्यालयों का निरीक्षण करने और निगरानी रखते हुए दिए गए निर्देशों का पालन कराने हेतु कहा गया।
अधिकारियों में मची रही खलबली
नगर आयुक्त के अचानक मोहन नगर जोनल कार्यालय के निरीक्षण पर अधिकारियों में खलबली रही समय से उपस्थित न होने वाले स्टाफ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जा रही है समस्याओं का समाधान तेजी से हो उपस्थित जनों को निर्देश दिए मोहन नगर जोनल कार्यालय की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाए निर्देश दिए गए, उपस्थित जनों की समस्याओं के समाधान में गति आई नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद आगंतुकों द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई।
ये अधिकारी मौके पर रहे उपस्थित
मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद भी उपस्थित रहे विभागीय अधिकारियों को विशेष मॉनिटरिंग करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा गया, स्क्रैप को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए स्टोर में भिजवाने की निर्देश दिए गए।
जोनल प्रभारी और कर अधीक्षक को सीट पर ना देख भड़के नगर आयुक्त, वेतन काटने का दिया निर्देश
RELATED ARTICLES

