Ghaziabad News: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में ‘पासपोर्ट लोक अदालत’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरुप ने आवेदकों से बातचीत कर उनके लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। पासपोर्ट लोक अदालत के माध्यम से कई लम्बित मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।
त्वरित एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त हुआ
इसके परिणामस्वरूप लंबित मामलों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया गया। जिससे आवेदकों को त्वरित एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त हुआ। आवेदकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए पासपोर्ट लोकअदालत का आयोजन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरुप ने बताया कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आगे भी नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए पासपोर्ट लोकअदालत का आयोजन करेगा। जिससे कि नागरिकों की समस्या का पूर्ण रूप से निदान हो सके।
गाजियाबाद पासपोर्ट लोक अदालत में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान
RELATED ARTICLES

