Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादबच्चे के इलाज के लिए डीएम ने उपलब्ध कराई 50 हजार की...

बच्चे के इलाज के लिए डीएम ने उपलब्ध कराई 50 हजार की सहायता

Ghaziabad News : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की। जनता दर्शन के दौरान एक व्यक्ति उमाशंकर मिश्र द्वारा एक अवगत कराया गया कि उनके पुत्र विकास मिश्र को कैंसर है। जिसका इलाज चल रहा है। इलाज हेतु उन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। जिसका डीएम द्वारा संज्ञान लिया गया और उनके छोटे पुत्र को इलाज के लिए रेड क्रॉस के माध्यम से 50 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने के लिए आवेदन भी कराया। वहीं मोदीनगर निवासी एक किसान की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने पर उन्होंने जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया।
विभिन्न विभागों संबंधी शिकायतें डीएम के समक्ष आई
जन सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों संबंधी शिकायतें डीएम के समक्ष आई। डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने जनमानस की सुविधा के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनी जाएगी। अधीनस्थ अधिकारी उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे। जनता दर्शन के दौरान डीएम ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए निस्तारण के आदेश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments