Ghaziabad News : जनगणना-2027 के अन्तर्गत जनपद गाजियाबाद में आगामी चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) (22 मई-20 जून 2026 तक 30 दिन की अवधि में) के कार्य को गुणवतापूर्ण, समयबद्ध तथा जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशों के अनुसार पूर्ण कराने हेतु सभी चार्ज अधिकारियों की जनपद गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार में बैठक हुई।
प्रगणक ब्लाक आंवटित कर नियुक्ति पत्र प्राप्त करायें
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी प्रगणकों और सुपरवाईजर को प्रगणक ब्लाक आंवटित कर नियुक्ति पत्र प्राप्त करायें। सभी प्रगणकों और सुपरवाईजर अपने आंवटित क्षेत्रों मे दिनांक 21 मई को भ्रमण कर क्षेत्र की पहचान कर लें तथा 22 मई से 23 मई के बीच ले आउट मैप तैयार करें। सभी प्रगणक और सुपरवाईजर अपने कार्यालय अवधि के पहले तथा बाद में यह कार्य करेंगे। कार्य में शिथिलता बरतने वाले तथा अनुपस्थित प्रगणक और सुपरवाईजर के विरूद्ध जनगणना अधिनियम 1948 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करें। जनगणना 2027 के अन्तर्गत चरण।
30 जून के भीतर तक मकान सूचीकरण का कार्य
मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक (30 दिन की अवधि मे) गुणवतापूर्ण, समयबद्ध तथा जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशो के अनुसार पूर्ण कराये। जनगणना कार्य में नियुक्ति नि सभी अधिकारी / कार्मिक जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-4 और 11 के अन्तर्गत लोक सेवक है तथा जनगणना कार्य में सहायता प्रदान करने हेतु विधिक रूप से बाध्य है। इस राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, कर्तव्य से इंकार या लापरवाही बर्तना दण्डनीय है। जिसके लिए एक हजार रूपये तक जुर्माना और दोष सिद्ध की दशा में तीन वर्ष तक के कारावास की सजा भी हो सकती है।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से अंजनी कुमार सिंह) जिला जनगणना अधिकारी /एडीएम वि/रा गाजियाबाद, अपर नगर आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

