Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद के लोगों को पूर्वांचल और उत्तरांचल भवन का मिलेगा लाभ

गाजियाबाद के लोगों को पूर्वांचल और उत्तरांचल भवन का मिलेगा लाभ

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम द्वारा निर्मित पूर्वांचल भवन के संचालन एवं सदस्यता अभियान को लेकर नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक की अध्यक्षता में पूर्वांचल समाज के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से पूर्वांचल एवं बिहार परिवार के दर्जनों गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्वांचल भवन के संचालन के लिए सहयोगी की अपील
बैठक में पूर्वांचल भवन के संचालन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार तथा समाज की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्वांचल भवन की सदस्यता के लिए अजीवन सदस्यता शुल्क 11 हजार रुपये विशेष सदस्यता शुल्क 5100 रुपये तथा साधारण सदस्यता शुल्क 2100 रुपये निर्धारित किया जाएगा।

अगले हफ्ते पूर्वांचल भवन में बैठक
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा उत्तरांचल भवन के बाद पूर्वांचल भवन के संचालन हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। अगले 7 दिन के भीतर पूर्वांचल भवन पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा सदस्यता ग्रहण की जाएगी। पूर्वांचल भवन के सफल संचालन हेतु कई समितियां भी आगे आ रही है। जिनके द्वारा अधिक से अधिक सदस्य बनाने का कार्य करते हुए नगर निगम का सहयोग किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिए गए। शहर निवासियों को पूर्वांचल भवन का लाभ मिलेगा अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण करने हेतु जागरूक किया गया।

सशक्त बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल
नगर आयुक्त के साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की तथा पूर्वांचल समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया। बैठक के दौरान ही कई सदस्यों ने ऑनलाइन भुगतान कर पूर्वांचल भवन की अजीवन सदस्यता ग्रहण की।

कई सदस्यों ने अजीवन सदस्यता ग्रहण की
इस अवसर पर पुरबिया जनकल्याण परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह, प्रवक्ता जय दीक्षित, उपाध्यक्ष कंचन तिवारी, संजीव सिंह, तिलकराम पाण्डेय, सुभाष सिंह सहित कई सदस्यों ने अजीवन सदस्यता लेकर समाज के लोगों से भी पूर्वांचल भवन से जुड़ने एवं सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया।

भवन पूर्वांचल समाज की सांस्कृति की पहचान
पूर्वांचल बिहार के उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि पूर्वांचल भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि पूर्वांचल समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक पहचान का केंद्र बनेगा, जहां समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बैठक का समापन समाज की एकता, सहभागिता एवं पूर्वांचल भवन के सफल संचालन के संकल्प के साथ हुआ।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर मनोज मुंगेरी, राकेश तिवारी, राजाराम मौर्य, सुजीत तिवारी, सुभाष सिंह, अमन शर्मा, आशीष कुमार, कैप्टन गोपाल, पिंटू सिंह सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, पूर्वांचल भवन के भव्य रूप से बनाए जाने पर नगर निगम का धन्यवाद किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments