Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादहरनंदीपुरम योजना: निज मोरटा के किसानों ने 25 एकड़ से अधिक भूमि...

हरनंदीपुरम योजना: निज मोरटा के किसानों ने 25 एकड़ से अधिक भूमि की सहमति जीडीए को सौंपी

Ghaziabad News : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम योजना के दूसरे चरण में किसानों द्वारा जमीन देने का कार्य लगातार तेजी पकड़ रहा है। किसान भू अधिगृहण पर अपनी सहमतियां प्राधिकरण को दे रहे हैं। इससे हरनंदीपुरम योजना के काम में तेजी आयेगी और योजना के विकास कार्यों को तीव्र गति मिलेगी।
मंगलवार को ग्राम शाहपुर निजमोरटा के किसानों द्वारा लगभग 25 एकड़ से अधिक भूमि की सहमति प्राधिकरण को सौंपी गई है। वहीं ग्राम नगला फिरोज मोहनपुर में पिछले तीन दिनों के भीतर लगभग 15 एकड़ कृषि भूमि की सहमति प्राप्त हुई है। किसानों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि क्षेत्रीय नागरिक एवं किसान इस योजना को क्षेत्र के सुनियोजित एवं आधुनिक विकास का माध्यम मान रहे हैं।

501 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में प्रस्तावित
हरनंदीपुरम योजना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की एक प्रमुख एवं भविष्य उन्मुख आवासीय टाउनशिप योजना है, जिसे लगभग 501 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में दो चरणों में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। योजना के अंतर्गत आधुनिक सड़क नेटवर्क, हरित क्षेत्र, थीम आधारित पार्क, आवासीय एवं व्यावसायिक सेक्टर, बेहतर जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक आधारभूत संरचना तथा सुगम यातायात सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है।

भूमि उपलब्ध होते ही सेक्टरवार विकास कार्य प्रारंभ
प्राधिकरण द्वारा योजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है, ताकि भूमि उपलब्ध होते ही सेक्टरवार विकास कार्य प्रारंभ किए जा सकें। योजना के लिए टोपोग्राफिकल एवं सेटेलाइट सर्वे का कार्य भी कराया जा चुका है तथा भविष्य में इसे एक हाईटेक एवं सुव्यवस्थित टाउनशिप के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

किसानों के साथ निरंतर संवाद
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों से सीधे संपर्क स्थापित कर सहमति एवं बैनामा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाया जाए, जिससे योजना के विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके।

गाजियाबाद की भावी शहरी विकास योजना
हरनंदीपुरम योजना को गाजियाबाद के भावी शहरी विकास का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह योजना बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं निवेश की संभावनाओं के कारण क्षेत्र में आवासीय एवं आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम प्रदान करेगी। हाल ही में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड द्वारा भी हरनंदीपुरम योजना के द्वितीय चरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments