मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मुख्य आरोपी शार्पशूटर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। ये सीबीआई के लिए एक बड़ी सफलता बताई जा रही है। हरिद्वार से लौटते समय सीबीआई ने यूपी के बलिया निवासी के शार्प शूटर राजकुमार सिंह को दबोच लिया। मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा के पास से शूटर राजकुमार को पकड़ा है। राजकुमार को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
हमलावरों ने गोली मारकर की थी हत्या
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए(निजी सहायक) चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।
सीबीआई की जांच में बलिया निवासी राजकुमार सिंह का नाम प्रकाश में आया था। सोमवार को शूटर राजकुमार परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। सीबीआई की टीम ने पहले से मुजफ्फरनगर स्थित टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर ली थी। इसके बाद छपार पुलिस की मदद से शार्पशूटर राजकुमार को दबोच लिया गया।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या के शार्प शूटर को मुजफ्फरनगर से पकड़ा
RELATED ARTICLES

