Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद सहित एनसीआर में आज फिर बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम

गाजियाबाद सहित एनसीआर में आज फिर बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम

गाजियाबाद। तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को फिर से ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी की है। इससे गाजियाबाद सहित एनसीआर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। इससे आम नागरिक की जेब पर महंगाई की और मार पड़ी है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। आज पेट्रोल के दाम में 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 83 पैसे प्रति लीटर (टैक्स स्लैब के आधार पर औसत 90 पैसे) की वृद्धि की है।

गाजियाबाद और नोएडा में जानिये क्या है दाम

गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ी तेल की कीमतों से पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के दाम बदल गए हैं। बदले दामों के मुताबिक एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा में ईंधन के दामों में पेट्रोल 1.15 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 98.91 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही डीजल के दाम 1.22 रुपये की वृद्धि हुई है। डीजल अब 92.21 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments