Ghaziabad Crime News: शहर के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने युवक की हत्या खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और गमछा बरामद किया है। हत्या के मामले की गहनता से जांच कर रही है।
थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में हत्या की सूचना मिलते ही तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया। घटना का खुलासे करने को सर्विलांस टीम, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सबूतों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात के मात्र 12 घंटे के भीतर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों महिलाओं ने हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली
पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा और गमछा भी बरामद किया है। जिन्हें पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय कर जांच शुरू की गई थी। सबूतों की सहायता से 12 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

