Tuesday, October 20, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद में मौसम बदला, बारिश और ठंडी हवा ने बढ़ाई ठंड

गाजियाबाद में मौसम बदला, बारिश और ठंडी हवा ने बढ़ाई ठंड

Ghaziabad Weather News: गाजियाबाद में मौसम बदल गया है। वीरवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। तेज हवाओं ने ठंड बढा दी है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार की सुबह मौसम में बदलाव आया है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। जिसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चलती ठंडी हवाओं ने गाजियाबाद में ठंड का एहसास बढ़ाया है। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों पर पड़ा है। वहीं इस बारिश और तेज हवा को धान और गन्ने की फसल के लिए हानिकारक माना जा रहा है। बारिश और तेज हवा का असर कृषि कार्यों पर पड़ा है। बारिश के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के चलते घरों से बाजार के लिए निकले लोगों को भी दिक्कतें हुईं है। गाजियाबाद में मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आई है। इस बारिश को फसलों के लिए हानिकारक माना जा रहा है। आगामी फसलों की बुवाई और खेतों में लगाई जा रही सब्जियों के लिए बारिश से नमी बढ़ने की उम्मीद है। बारिश के चलते गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments