Tuesday, October 20, 2026
Homeशहरगाजियाबादएमएलसी चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए गाजियाबाद आ रहे मुख्यमंत्री...

एमएलसी चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए गाजियाबाद आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Ghaziabad Visit: 16 अक्टूबर को गाजियाबाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित मतदाता सम्मेलन सुंदरदीप कॉलेज में होगा। कार्यक्रम स्थल का वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, आवश्यक तैयारियों एवं आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।
जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 16 अक्टूबर को गाजियाबाद में दौरा को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
यातायात और सुरक्षा की समीक्षा
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुंदरदीप कालेज में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
यातायात और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
जिलाधिकारी ने यातायात और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु और जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। जिससे कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
सीएम के दौरे की तैयारियों की निगरानी के निर्देश
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल और उससे संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारु रहनी चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और किसी भी समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments