Tuesday, October 20, 2026
HomeBusinessरमते राम रोड रामानुज दयाल मार्केट में धरने पर बैठे व्यापारी को...

रमते राम रोड रामानुज दयाल मार्केट में धरने पर बैठे व्यापारी को आया हार्ट अटैक,महापौर के खिलाफ रोष

Ghaziabad News: नगर निगम गाजियाबाद के खिलाफ धरने पर बैठे व्यापारी को आज गुरुवार को हार्ट अटैक आ गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। धरने के दौरान बीमार पड़े व्यापारी की हालत स्थिर है। रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों में व्यापारी की इस हालत से आक्रोश है। धरनारत व्यापारियों का कहना है कि निगम अधिकारी और महापौर सुनीता दयाल एक बार भी उनके बीच नहीं पहुंची। महापौर सुनीता दयाल का रवैया को देखकर व्यापारियों में रोष है।
नगर निगम और महापौर सुनीता दयाल के खिलाफ धरने पर
गुरुवार को रामानुज दयाल मार्केट के बी ब्लॉक और सी ब्लॉक के सभी व्यापारियों का धरना प्रदर्शन का 16वां दिन है। व्यापारी नगर निगम और महापौर सुनीता दयाल के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी उचित मांग नहीं मानी जाएगी,धरना खत्म नहीं होगा। व्यापारियों ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो मजबूरन हमें नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन, धरना प्रदर्शन नगर निगम गाजियाबाद परिसर में करना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम और महापौर सुनीता दयाल की होगी।
व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी एवं सुभाष पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए
गुरुवार को व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी एवं सुभाष पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। आज धरने के दौरान एक व्यापारी को धरना स्थल पर ही हार्ट अटैक आ गया। उनको गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। जहां पर पीड़ित व्यापारी का इलाज चल रहा है। धरनारत व्यापारियों ने आगे के रणनीति पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई है। आज धरने के दौरान व्यापारी महेश मित्तल, अजय गर्ग, अरविंद गौतम, विनय मिश्रा, प्रदीप शर्मा, भारत बजाज, जयप्रकाश, विनोद, बिट्टू, मोहनलाल इत्यादी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments