Tuesday, October 20, 2026
Homecrimeगाजियाबाद में नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवा, 50 लाख के माल समेत...

गाजियाबाद में नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवा, 50 लाख के माल समेत पांच दबोचे

Ghaziabad News: शहर में नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लाख के नकली माल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एलोपैथक दवा और फूड प्रोडक्ट का कच्चा माल, प्रिंटिंग लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और खाली प्लास्टिक की शीशी खरीदकर नकली माल तैयार करते थे। इसके बाद उनको बाजार में बेचते थे।
शालीमार गार्डन पुलिस की कार्रवाई
फर्जी तरीके से फूड सप्लीमेंट व एलोपैथिक दवा तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का शालीमार गार्डन थाना और स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लाख रुपये का नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवा बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वीरभान उर्फ रवि, दिलीप पांडेय, रोहित वक्शी, हनी कुलश्रेष्ठ और आर्यन की मामले में गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के पास से नकली तरीके से तैयार किए गए सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवा बरामद की गई है।
ऐसे तैयार करते थे नकली सप्लीमेंट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दवाओं और फूड प्रोडक्ट का कच्चा माल, प्रिंटिंग लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और खाली प्लास्टिक की शीशियां में नकली प्रोडक्ट तैयार कर भरा जाता था। इसके बाद अलग-अलग कंपनियों के नाम और मोनोग्राम वाले फर्जी कवर व लेबल लगाकर ऊंचे दामों पर बाजार में बेचते थे।
पकड़े गए आरोपी विजयनगर में ‘Nutrition World’ और ‘Nutrition Adda’ के नाम से सप्लीमेंट की दुकान चलाते थे। पूछताछ में रोहित, हन्नी और आर्यन ने बताया कि वे विजयनगर स्थित एक गोदाम में काम करते थे। गोदाम का संचालन ललित शर्मा करता है और उसी गोदाम से माल तैयार कर बिक्री के लिए शहरों में भेजा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments