Ghaziabad News: गाजियाबाद के नंदी पार्क गौशाला में गौवंशों की भूख जन सहयोग संस्थान मिटा रही है। सामाजिक संगठन जन सहयोग संस्थान से जुड़े लोग हर रोज नंदी पार्क गौशाला में जाकर गौवंशों को हरा चारा खिला रहे हैं। जन सहयोग संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की इन मुहिम में लोग तेजी से जुड़ रहे हैं और जन सहयोग संस्थान की इस मुहिम में भाग ले रहे हैं।
इससे जुड़े लोग हर रोज नंदी पार्क गौशाला पहुंचते हैं
बता दें जन सहयोग संस्थान के पदाधिकारी और इससे जुड़े लोग हर रोज नंदी पार्क गौशाला पहुंचते हैं और गौवंशों की सेवा कर उनको हरा चारा खिलाते हैं। नंदी पार्क स्थित गौशाला में गौवंशों को हरा चारा खिलाने के अलावा उनको पानी और दवा इत्यादी की भी व्यवस्था करते हैं।
संस्थान का उद्देश्य किसी भी गौमाता और गौवंश की भूख मिटाना
जन सहयोग संस्थान के उदय शर्मा का कहना है कि गौसेवा की इस मुहिम को जनआंदोलन बनाना है। जिससे इसमें अधिक से अधिक लोग जुड़े और गौशाला के गौवंशों तक हरा चारा पहुंचे। जनभागीदारी के सहयोग से सैकड़ों गौ माताओं की नियमित सेवा की जा रही है। संस्थान का उद्देश्य किसी भी गौमाता और गौवंश की भूख मिटाना है।

