Friday, September 4, 2026
Homeशहरगाजियाबादजन सहयोग संस्थान के सदस्यों ने नंदी पार्क गौशाला में गोवंशों को...

जन सहयोग संस्थान के सदस्यों ने नंदी पार्क गौशाला में गोवंशों को डाला खिलाया हरा चारा

Ghaziabad News: गाजियाबाद स्थित नंदी पार्क गौशाला में जन सहयोग संस्थान के सदस्यों ने गोवंशों को हरा चारा खिलाया। सोमवार को जन सहयोग संस्थान द्वारा हरा चारा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गो माताओं को हरा चारा, गुड और चना खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया।
गायों और गोवंशों के लिए भोजन की व्यवस्था करना
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नंदी पार्क गौशाला में रह रही गायों और गोवंशों के लिए भोजन की व्यवस्था करना था। इसके साथ ही, समाज में सेवा करुणा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने गौ सेवा का संकल्प लिया।
नंदी पार्क गौशाला में गौवंशों को चारा देने की अपील
इस अवसर पर जन सहयोग संस्थान ने सभी लोगों से अपील की है कि वो नंदी पार्क स्थित गौशाला में चारा देने में मदद करें। संस्थान के सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा हमारी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। संस्थान के संजय शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
सामाजिक एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं
संस्थान के सदस्य उदय शर्मा ने बताया कि जन सहयोग संस्थान के द्वारा नियमित रूप से सामाजिक एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा है कि गौ सेवा के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता और मानवता को बढ़ावा मिलता है।
चरही में प्रतिदिन शीतल एवं साफ पानी भरा जाए
उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के प्रभाव को देखते हुए गोवंशों के लिए पर्याप्त और स्वच्छ किए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। चरही में प्रतिदिन शीतल एवं साफ पानी भरा जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही से पशुओं को असुविधा न हो। गौशाला का संचालन केवल औपचारिकता न होकर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments