Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद—एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर, जलभराव से बढ़ी परेशानी

गाजियाबाद—एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर, जलभराव से बढ़ी परेशानी

Ghaziabad News: सावन के शुरूआत से पहले मानसून अपने पूरे यौवन पर है। गाजियाबाद-एनसीआर में आज मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर शुरू है। बारिश से जहां तापमान गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के चलते हुए जलभराव से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है।
मुख्य मार्गों पर जलभराव
बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसी के साथ सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश से शहर के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से स्थानीय व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जलजमाव से बारिश को लेकर किए इंतजामों की पोल खुल गई है।
गाजियाबाद में मंगलवार को दिनभर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे के दौरान विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। हालांकि बीच में धूप निकलने पर उमस ने भी परेशान किया।
मौसम विभाग के अनुसार दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दिन में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान अभी सामान्य से नीचे या आसपास ही रहेगा।
हाईवे और मेरठ रोड पर भरा पानी।
गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है।
मंगलवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही।
गाजियाबाद का एक्यूआई 73 दर्ज
बारिश से एक्यूआई में सुधार हुआ है। बारिश के चलते शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 73 दर्ज किया गया। इसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में माना जाता है। एनसीआर के शहरों में हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चल रही है। फिलहाल इसमें कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments