Tuesday, July 21, 2026
Homecrimeचुन्नु बिरयानी और शकील दुग्ध भंडार पर छापा, 153 किलो पनीर नष्ट...

चुन्नु बिरयानी और शकील दुग्ध भंडार पर छापा, 153 किलो पनीर नष्ट कराया

Hapur News: हापुड जिले के ग्राम अठसैनी तहसील गढ़मुक्तेश्वर स्थित चुन्नु बिरयानी और शकील दुगध भंडार पर औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बिरयानी के एवं पनीर के दो नमूने, रिफाइन्ड ऑयल का एक नमूना लिया गया।
नष्ट कराए गए पनीर की अनुमानित कीमत रूपये 38250 रुपये
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजपुर तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड स्थित शकील दुग्ध एव पनीर भण्डार पर औचक छापा मारकर पनीर के दो नमूने, रिफाइन्ड ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया है। मौके पर 153 किलोग्राम मिलावटी पनीर नष्ट कराया गया। नष्ट कराए गए पनीर की अनुमानित कीमत रूपये 38250 रुपये बताई जा रही है। मौके पर पायी गयी कमियों के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।
नमूनों की जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा
ग्राम अठसैनी तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड स्थित चुन्नु बिरयानी पर औचक छापा मारकर बिरयानी के दो नमूने संग्रहित किया गया एव मौके पर पायी गयी कमियों के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है। खराब बिरयानी को भी नष्ट कराया गया। उपरोक्त समस्त नमूनों की जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। हापुड के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सोवेन्द्र सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह, आरपी गुप्ता, सहरिश सादात, मोहित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments