बुलंदशहर के विधायक प्रदीप चौधरी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति दे रहे हैं। इस क्रम में विधायक प्रदीप चौधरी ने विधानसभा बुलंदशहर के ग्राम नया गांव में अपने द्वारा 1 करोड़ 51 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को सौगात दी है।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रदीप चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए और विधायक का आभार जताया। क्षेत्र में विधायक कितने
लोकप्रिय हैं ये इसी से जाहिर होता है कि उनके कार्यक्रम में मुस्लिमों की मौजूदगी भी काफी संख्या में दिखाई दी। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि बुलंदशहर विधानसभा में रहने वाला हर व्यक्ति उनके परिवार के समान है, वो चाहे जिस मजहब और बिरादरी से ताल्लुक रखता हो। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।

