Tuesday, July 21, 2026
Homecrimeस्पा सेंटर में सेक्स रैकेट, 23 महिलाएं रेस्क्यू, आपत्तिजनक सामान बरामद

स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट, 23 महिलाएं रेस्क्यू, आपत्तिजनक सामान बरामद

Ghaziabad News: कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। महिला पुलिस और थाना कौशांबी पुलिस की टीमों ने कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर संचालित तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की।
मौके से कंडोम और लूब्रिकेंट बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया। इस दौरान 5 ग्राहकों और स्पा सेंटर के एक कर्मचारी समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में कंडोम, लूब्रिकेंट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ मोबाइल फोन बरामद किए।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर बिछाया जाल
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वैशाली सेक्टर-4 के इस कांप्लेक्स में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायतें स्थानीय निवासियों से मिली थीं। खुफिया विंग कई दिनों से शिकायतों की जांच कर रही थी। 11 जुलाई को मुखबिर से इन सूचनाओं की पक्की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीपी इंदिरापुरम के नेतृत्व में थाना प्रभारी कौशांबी अजय शर्मा सहित तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन कर कॉम्प्लेक्स को घेर लिया गया।
व्हाट्सएप पर फोटो, 5 हजार तक की वसूली
पुलिस की टीमों ने तीसरी मंजिल पर चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया। उनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। ये महिलाएं दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों और दूसेर राज्यों की रहने वाली हैं। शुरुआती पूछताछ में सेक्स रैकेट के तौर-तरीकों ने पुलिस को चौंका दिया। गिरफ्तार ग्राहकों ने स्वीकार किया कि वे यहां मसाज के नाम पर आते थे। जिसके लिए उनसे चार से पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे। सेक्स रैकेट के संचालक व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी करते थे। इसके बाद उनको स्पा सेंटर बुलाते थे।
नौकरी का झांसा और 15 हजार तक वेतन
छापेमारी के दौरान रेस्क्यू की गई महिलाओं ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्हें स्पा सेंटर में सम्मानजनक नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया। जहां पर 15 हजार सैलरी पर रखा था। महिलाओं के मुताबिक, शाम ढलने के बाद स्पा सेंटर में संदिग्ध ग्राहक आते थे। उनसे मसाज के नाम पर करीब दो हजार प्रति क्लाइंट लिए जाते थे। जिसके बाद उन्हें इस अनैतिक धंधे में धकेला जाता था।
कुलदीप, गौरव और विक्की मुख्य संचालक
थाना कौशांबी प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि पूरे सेक्स रैकेट का संचालन कुलदीप, गौरव और विक्की नाम के युवक करते थे। जो छापेमारी के दौरान नहीं मिले। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मौके से गिरफ्तार किए गए पांचों ग्राहकों और स्पा कर्मचारी के पास से मिले मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। जिनकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments