Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में यात्री बस खाई में गिरने से 40...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में यात्री बस खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान कब्जे वाले खैबर पख्तूनख्वा में यात्री बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया ने जानकारी दी कि बलूचिस्तान के जिला शेरानी के धनसार से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान से होते हुए पेशावर जा रही यात्री बस खाई में गिर गई। जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ यात्री घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के सहायक, शाहिद रिंद ने मरने वालों की संख्या बताई।
बयान में कहा है कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया है। “दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन, बचाव और दूसरे संबंधित विभाग प्रभावित पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। केपी रेस्क्यू 1122 के एक बयान में कहा कि झोब इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू 1122 की टीमें दुर्घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया
आठ घायलों को डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर अस्पताल (डीएचक्यू) ले जाया गया। इसके अलावा शवों को ग्रामीण हेल्थ सेंटर भेजा गया। इसके बाद शवों को भी झोब डीएचक्यू ले जाया गया। जब बस खाई में गिरी तो उसमें 48 यात्री सवार थे। जोब इमरजेंसी सेंटर प्रमुक सनाउल्लाह शेरानी ने बताया कि बस लगभग 70 से 80 फीट नीचे खाई में गिरी। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका होने की वजह से बचाव टीमों को ऑपरेशन के शुरुआती दौर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दुख जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments