Wednesday, July 22, 2026
Homeशहरगाजियाबादसम्पूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में आई 197 शिकायतों में मौके पर...

सम्पूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में आई 197 शिकायतों में मौके पर 15 का निस्तारण

Ghaziabad News: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें तीनों तहसीलों में 197 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण किया गया।
शासनादेश के मद्देनज़र सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
मोदीनगर तहसील में आई 80 शिकायतें
मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुई। और मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम मोदीनगर श्री अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोनी तहसील में एडीएम एल/ए ने सुनी शिकायतें
एडीएम एल/ए अ​वनीश सिंह की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर चार शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसडीएम ने सुनीं लोगों की शिकायतें
एसडीएम श्री अरूण दीक्षित की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 47 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments