Ghaziabad News: भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन माह भक्ति, आस्था और साधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। मां पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए वर्षों तक तपस्या की। जिसके बाद उनकी मनोकामना पूर्ण हुई। यही कारण है कि सावन माह शिव-पार्वती के पावन मिलन और समर्पण का प्रतीक मानते है।
सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि
मान्यता है कि सावन माह में सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इससे सुख-समृद्धि आती है। सावन के सोमवार का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है।
30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा सावन माह
सावन का पवित्र माह 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त है। पंचांग के अनुसार, यह चातुर्मास का दूसरा महीना है। जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ मानते है। इस दौरान वातावरण भी भक्ति और उत्साह से सराबोर रहता है।
सावन के सोमवार की तिथियां
सावन का पहला सोमवार- 3 अगस्त,
सावन का दूसरा सोमवार- 10 अगस्त,
सावन का तीसरा सोमवार- 17 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार- 24 अगस्त 2026
सावन में शिवभक्त व्रत रखते हैं और मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
सावन माह के सोमवार का विशेष महत्व
धार्मिक दृष्टि से सावन सोमवार का विशेष महत्व है। सावन के सोमवार में पंचामृत से अभिषेक, रुद्राभिषेक और शिव मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा होती है। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उनके लिए सावन में की गई शिव आराधना लाभकारी होती है।
सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए खास और पवित्र है। मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। सावन माह में कई ग्रहों के संयोग के कारण योग का निर्माण हो रहा है। सावन माह कुछ राशि वालों के लिए बहुत खास और पवित्र माना जाएगा।
मेष राशि
मेष वालों के लिए सावन माह शुभ और अच्छी खबरें लेकर आएगा। लंबे समय से अटका काम जल्द पूरा होगा। नौकरीपेशा को नई नौकरी के लिए अच्छे अवसर मिलेगे। करियर-कारोबार में सावन के महीने में बहुत ही अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। धन के मामले में आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। सावन में आपकी आय में इजाफा देखने को मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सावन महीना शुभ और भरपूर लाभ से भरा होगा। सावन माह में वृषभ राशि वालों को उनके कार्यों का लाभ मिलेगा। कार्यो में आ रही रुकावटें सावन महीने में दूर होगी। निवेश संबंधी योजना का लाभ सावन के महीने में सबसे अधिक मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सावन महीना सफलता वाला होगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। वहीं जो लोग व्यापार में उनको नए-नए तरह के मौके मिल सकते हैं।
तुला राशि
तुला वालों पर सावन महीने में शिव की विशेष कृपा होगी। माह में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। भाग्य भरपूर साथ देगा। रुका काम पूरा होने से आर्थिक स्थिति सावन महीने में पूरी होगी।
जानिए कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इन राशि वालों पर शिव की होगी विशेष कृपा
RELATED ARTICLES

