Ghaziabad Weather News: आज गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका है। आज से एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
पूरे एनसीआर में गर्मी से आफत
मानसून के सक्रिए होने के बाद भी गाजियाबाद और एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का सीधा असर तापमान में दिखाई दे रहा है। लगातार दो दिनों से गर्मी और उमस झुलसा रही है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि तापमान पर कोई खास अंतर दिखाई नहीं दे रहा है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया है।
ऐसा ही हाल आसपास के जिलों का भी है। तापमान सामान्य के अधिक होने के कारण गर्मी अधिक परेशान कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने गाजियाबाद में 6 जुलाई से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है। नौ जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा।

