लखीमपुर खीरी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नकली हिंदुओं की सरकार चल रही है। इनको असली हिंदू बनने की चुनौती है।
गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस दौरान कहा कि वह तीन मई को गोरखपुर से निकले थे और करीब 300 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए लखीमपुर खीरी के पलिया पहुंचे। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि चुनाव से पहले हिंदुओं के लिए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां की सरकार गाय को पशु की सूची से हटा सकती है तो प्रदेश की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाते हुए नारा दिया, जो गाय पर करेगा चोट, उसको कभी नहीं देंगे वोट। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा यूपी में नकली हिंदुओं की सरकार
RELATED ARTICLES

