Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeसाइबर ठगों के जाल में फंसा नोएडा, टेलीग्राम टास्क और फर्जी ईमेल...

साइबर ठगों के जाल में फंसा नोएडा, टेलीग्राम टास्क और फर्जी ईमेल से लोगों से ठगी

Noida  News: नोएडा इन दिनों साइबर ठगों के जाल में फंसा हुआ है। साइबर ठग शेयर मार्केट निवेश, टेलीग्राम टास्क और फर्जी ई-मेल के जरिए लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे हैं। प्रतिदिन ठगी के नए मामले सामने आ रहे हैं। ठगी की शिकायतों के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस मुकदमे दर्ज कर जांच कर रही है।
बैंक खातों में ट्रांसफर हुई रकम
नोएडा पुलिस बैंक खातों में ट्रांसफर हुई रकम का विवरण जुटाकर ठगों की पहचान में जुटी है। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-143 निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे बैंक खातों में 18 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद पूरी रकम हड़प ली। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया है।
53 लाख रुपये की ठगी
सेक्टर-37 निवासी पुनीत ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी की गई है। युवक दिग्विजय सिंघल से ट्रेडिंग के नाम पर साइबर अपराधियों ने 42 लाख 13 हजार की ठगी की। दोनों मामलों में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी
सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसायटी निवासी अमानुल्लाह ने शिकायत दर्ज कराई है कि साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। शुरुआत में कम निवेश पर मुनाफा उनका विश्वास जीता और इसके बाद खातों में 72 लाख रुपये जमा कराए। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो टैक्स जमा करने की शर्त रखी इसके बाद में रकम जब्त करने की धमकी दी गई। इन सब के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
टेलीग्राम टास्क के नाम पर निशाना
साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर लोगों को निशाना बनाया है। एनसीआर पोर्टल पर दर्ज शिकायत के अनुसार 78 वर्षीय सुप्रतिम कुंडू को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर टास्क पूरा करने के नाम पर 19 लाख 78 हजार 600 रुपये ठग लिए। जांच के दौरान साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बैंक खातों में रकम फ्रीज कराई।
प्रतिदिन दर्ज हो रही हैं शिकायतें
डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि ऐसे मामलों में थाना साइबर क्राइम पुलिस खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments