Ghaziabad News: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को गाजियाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। सीएम योगी इंदिरापुरम क्षेत्र में प्रस्तावित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करीब 15 मिनट का
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम करीब 15 मिनट का होगा। मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पहले पूरे प्रशासन और विभिन्न विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार की शाम को सड़क किनारे सफाई, अतिक्रमण हटाने और डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का कार्य कराया गया है।
विधायक के पुत्र के सगाई समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा के पुत्र की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद आएंगे। सगाई समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता और वीवीआईपी मौजूद रहेंगे।
शाम सीआईएसएफ के हेलीपैड पर उतरेंगे मुख्यमंत्री
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी शाम 6:45 बजे सीआईएसएफ हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग द्वारा 6:55 बजे इंदिरापुरम स्थित ग्रैंड प्लाजा बैंक्वेट हॉल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लगभग 15 मिनट रुकने के बाद शाम 7:10 बजे वापस रवाना हो जाएंगे।
विभागों ने पूरी की अपनी तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए सभी विभागों जैसे पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के आने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया है। सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर साफ कराया है। डिवाइडरों की रंगाई-पुताई की गई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की है।

