Ghaziabad News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत मिलते ही हरकत में आए पुलिस अधिकरियों ने गऊपुरी माधवपुरा में रेलवे लाइन के किनारे चल रहे सट्टा और जुआ को बंद कराया।
गऊपुरी माधवपुरा में खिलाया जाता था सट्टा और जुआ
बता दें गऊपुरी माधवपुरा में रेलवे लाईन के किनारे गली में सट्टा और चिडिया कबूतर के नाम पर लोगों को जुआ खिलाया जाता था। सट्टे के इस गोरखधंधे की शिकायत पहले भी कई बार स्थानीय लोगों द्वारा की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी रेलवे लाईन के किनारे होने वाला सट्टा बंद नहीं हुआ।
गंगा महिमा ने मामले को गंभीरता से लिए
सट्टेबाजी के मामले को गंगा महिला मासिक पत्रिका/गंगा महिमा समाचार पोर्टल के प्रधान संपादक अशोक शर्मा ने संज्ञान में लिया और आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत की। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत संख्या 20014026012361 को गाजियाबाद पुलिस ने संज्ञान लिया और इसमें लगाए गए आरोपी की जांच की गई। इसकी जांच सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली कमिश्नरेट गाजियाबाद को सौंपी गई। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली ने मौके पर पहुंचकर शिकायत की जांच की।
पुलिस को मौके पर मिले सट्टा और जुआ खेलते लोग
इसी के साथ बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस ने जांच के दौरान मौके पर पाया कि गऊपुरी माधवपुरी में रेलवे लाईन के किनारे गली में सट्टा और चिड़िया बकूतर के नाम पर लोगों को जुआ खिलाया जाता है। जिसमें प्रतिदिन लाखों का सट्टा भी लगता था। प्रभारी निरीक्षक विजय नगर से प्राप्त आख्या के बाद उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। जिसमें पाया गया कि गऊपुरी माधवपुरा के किनारे रेलवे लाईन है। रेलवे की दीवार से लोगों ने निकलने के लिए रास्ता बना लिया है।
रेलवे लाईन के किनारे भिखारी और नशेड़ी लोगों ने अपना ठिकाना बनाया
रेलवे लाईन के किनारे भिखारी और नशेड़ी लोगों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। ये लोग गेम और ताश खेलते रहते हैं। दूर से देखने पर लगता है कि झुड में कुछ हो रहा है लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिलता है। पुलिस को देखकर मौके से लोग भाग जाते हैं। विगत 23 जून को रेलवे लाईन के पास पुलिस ने सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ थाना विजय नगर गाजियाबाद में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसकी पूरी रिपोर्ट सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पांडेय को सौंपी गई। उन्होंने शिकायतकर्ता को ये रिपोर्ट उपलब्ध कराई। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब गऊपुरी माधवपुरी में रेलवे लाइन के किनारे किसी प्रकार की सट्टेबाजी और जुआबाजी को बंद करा दिया गया।

