Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeगाजियाबाद के खोड़ा में बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,मचा हड़कंप

गाजियाबाद के खोड़ा में बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,मचा हड़कंप

Ghaziabad Crime News: जिले के थाना खोड़ा क्षेत्र के मास्टर पार्क एक बिल्डर सीताराम उर्फ पाल पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की वारदात से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान बिल्डर को गोली नहीं लगी। वह बाल-बाल बच गए।
युवकों ने आते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सीताराम बिल्डर अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान नीले रंग की स्कूटी पर दो बदमाश वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने आते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बिल्डर सीताराम के मुताबिक गोली उनके बेहद करीब से निकल गई और वह किसी तरह बच गए। गोली चलती देख वो मेज के नीचे घुस गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों की स्कूटी की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगी थी। जिससे उसका नंबर दिखाई नहीं दे रहा था।
फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और जानकारी जुटाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में भय है। लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में फायरिंग से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments