Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी निवासी 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना पुलिस के मुताबिक युवती ने सोसाइटी की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। घटना के बाद पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती ने ऊंचाई से छलांग लगा दी
बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी निवासी एक युवती ने ऊंचाई से छलांग लगा दी है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान तनिष्का तोमर (19 वर्ष) पुत्री हरेंद्र सिंह तोमर के रूप में हुई है। घटना के समय परिजन मौके पर मौजूद थे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती का शव के लिए पोस्टमार्टम भेज दिया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की जांच कर रही है।

