Tuesday, July 21, 2026
Homecrimeएसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अपराधी लल्लन सिंह को...

एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अपराधी लल्लन सिंह को मार गिराया

Saharanpir crime news: एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अपराधी लल्लन सिंह को मार गिराया है। मुठभेड़ सरसावा–नकुड़ मार्ग पर देर रात हुई।
बिहार के समस्तीपुर के आनंदगोलवा गांव का निवासी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक अपराधी लल्लन सिंह (पिता शिव शंकर सिंह), बिहार के समस्तीपुर के गांव आनंदगोलवा का रहने वाला था। वह लंबे समय से वाराणसी व चंदौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उस पर हत्या, लूट, पुलिस पर हमले सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे।
चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
देर रात एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान लल्लन सिंह और उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में लल्लन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल सहारनपुर रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दो दारोगा की हत्या कर लूटे थे हथियार
लल्लन सिंह और उसके गिरोह पर सात हत्याओं के मामले दर्ज थे। जिनमें दो दारोगा, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड की हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। उस पर वाराणसी पुलिस ने एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
वाराणसी में लूटी थी सर्विस पिस्टल
बताया जा रहा है कि 08 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक दारोगा को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने की घटना में लल्लन सिंह शामिल था। 01 नवंबर 2022 को चंदौली में फायरिंग और लूट की वारदातों में भी उसका नाम सामने आया था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments