Sunday, June 21, 2026
Homecrimeनोएडा में कार पार्किंग विवाद में 77 साल के बुजुर्ग की हत्या

नोएडा में कार पार्किंग विवाद में 77 साल के बुजुर्ग की हत्या

Noida News: जिले के फेस-1 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-15 में कार पार्किंग विवाद में 77 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने विवाद के दौरान बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट की और उनको धक्का दे दिया। जिसके उनकी हालत गंभीर हो गई। बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
कार पार्किंग को लेकर विवाद
फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि सेक्टर-15 के बी-ब्लॉक निवासी एवं बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रकाश चन्द्र (77 वर्ष) का रात पड़ोसी अंश (30 वर्ष) से कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अंश ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। घटना के बाद प्रकाश चन्द्र को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कैलाश अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की बहू मेघा उन्हें अस्पताल लेकर गई
पुलिस के अनुसार मृतक की बहू मेघा उन्हें अस्पताल लेकर गई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments