Sunday, June 21, 2026
Homecrimeक्रिप्टोकरेंसी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

क्रिप्टोकरेंसी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime News: सेक्टर-20 थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लाख 49 हजार रुपये कैश, चेकबुक, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
कैम्ब्रिज स्कूल के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए उमेर खान पुत्र जाकिर खान तथा अनुराग पारासरी पुत्र पुष्पेन्द्र पारासरी को सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।
लोगों को ठगने का काम
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बैग बरामद हुआ। जिसमें 11 लाख 49 हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक की चेकबुक, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे। मामले की जांच के दौरान घटना में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है।
एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में शामिल आरोपियों के दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments