Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबादनीट यूजी 2026: प्रशासन की तैयारी पूरी, 22 केंद्रों में शामिल होेंगे...

नीट यूजी 2026: प्रशासन की तैयारी पूरी, 22 केंद्रों में शामिल होेंगे 10 हजार से अधिक अभ्यार्थी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में होने वाली नीट यूजी 2026 की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है। गाजियाबाद में कल रविवार को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में करीब 120 हजार से अधिक अभ्यार्थी शामिल होेंगे। गाजियाबाद में नीट यूजी के लिए 22 सेंटर बनाए गए हैं। नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात
जिला प्रशासन के अनुसार नीट परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी तथा बिना वैध प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने की सलाह
प्रशासन ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है। जिससे कि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकता पूरी हो सके। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों से अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ड्रेस कोड को लेकर एडवाइजरी जारी की गई
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रविवार 21 जून 2026 को होने वाली NEET UG RE-EXAM के लिए अभ्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली वस्तुओं को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वो परीक्षा के दिन सभी नियमों का पालन करें, जिससे सुरक्षा जांच और परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सकें
पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति
NTA के अनुसार, सभी अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रख सकते हैं।
धार्मिक प्रतीकों और विशेष वस्त्रों की अनुमति
एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक या वस्त्र जैसे पगड़ी, हिजाब या अन्य धार्मिक परिधान पहन सकते हैं। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा, जिससे फ्रिस्किंग प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।
हल्के कपड़ों को प्राथमिकता
NTA ने उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी है। जरूरत होने पर फुल स्लीव कपड़े या ऊनी कपड़े पहनने की अनुमति होगी, लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है।
किस तरह के जूते पहनना बेहतर
एजेंसी ने बताया कि चप्पल और लो-हील फुटवियर परीक्षा के लिए सबसे उपयुक्त रहेंगे। हाई-हील या भारी जूते पहनने वाले उम्मीदवारों की अतिरिक्त जांच की जा सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, संचार उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी अभ्यर्थी के पास ऐसे उपकरण पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
धातु की वस्तुएं और आभूषण प्रतिबंधित
NTA ने स्पष्ट किया है कि धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और अन्य एक्सेसरीज परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे सामान घर पर छोड़कर आएं
प्रवेश से पहले होगी अनिवार्य फ्रिस्किंग
सभी अभ्यार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अनिवार्य सुरक्षा जांच की जाएगी। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर केंद्र पहुंचने का आग्रह किया है, जिससे बिना किसी तनाव के जांच प्रक्रिया पूरी हो सके। नियमों का पालन नहीं करने पर प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।
NTA ने चेतावनी दी है कि ड्रेस कोड और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से मना किया जा सकता है। एजेंसी ने सभी अभ्यार्थियों से सहयोग करने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments