Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeगाजियाबाद में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी

गाजियाबाद में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामले का खुलासा हुआ है। ठगी का शिकार पीड़ितों का आरोप है कि उनको मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये निवेश कराए। अब न तो पैसा वापस मिल रहे और न फोन उठा रहे हैं।
पैसा मांगने पर मिल रही धमकियां
उनको पैसा मांगने पर धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ितों ने डीसीपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है।थाना घंटाघर क्षेत्र के कैलाभट्टा निवासी और मालीवाड़ा चौक स्थित फिटबॉक्स जिम के संचालक शाहनवाज सैफी ने पुलिस उपायुक्त नगर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात सचिन कुमार नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को सफल ट्रेडर बताते हुए निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि विश्वास में लेकर उसने कई लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये का निवेश कराया।
शुरूआत में लाभ दिया बाद में भुगतान बंद किया
मिली शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में लाभ देकर विश्वास कायम किया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर धमकियां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि कई निवेशकों का पैसा वापस करने के लिए उन्हें अपना सोना तक बेचना पड़ा है, जिससे परिवार आर्थिक, मानसिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments