Saturday, September 5, 2026
Homecrime10 वर्षीय भांजी से निकाह के बाद पिता ने की आत्महत्या

10 वर्षीय भांजी से निकाह के बाद पिता ने की आत्महत्या

Ghaziabad News: थाना साहिबाबाद क्षेत्र में अपनी 10 वर्षीय भांजी के साथ निकाह करने से व्यथित पिता ने आत्महत्या कर ली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी 10 वर्षीय भांजी से निकाह कर लिया था। इससे आहत होकर बच्ची के पिता ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि शिकायत के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का
मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। मृतक मोहम्मद शोएब सिद्दीकी की पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पत्नी के भाई ने तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत का भय दिखाकर परिवार पर दबाव बनाया और 10 वर्षीय बच्ची से निकाह कर दिया। जब पिता शोएब ने विरोध किया तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पत्नी ने इस पूरे मामले में उनका साथ नहीं दिया। जिससे वह मानसिक तनाव में आ गए।
आत्महत्या से पहले शोएब ने सुसाइड नोट लिखा
आत्महत्या से पहले शोएब ने सुसाइड नोट लिखा और वीडियो बनाया। जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में वह अपने परिवारिक विवाद और कथित घटना को लेकर भावुक होकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप संदेश भेजकर आत्महत्या की जानकारी भी दी थी।
परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद घर में आत्महत्या कर ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments