Ghaziabad News: गाजियाबाद की जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों की प्रति अधिक सक्षम सुरक्षित और टिकाऊ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिसमें राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान(एनआईयूए) और गाजियाबाद नगर निगम के बीच हिट रेजिलिएट सिटी परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता(एम ओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा
एनआईयूए की डायरेक्टर द्वारा MOU हस्ताक्षर किया गया है।
देश के 12 शहरों में गाजियाबाद को भी चुना
नगर आयुक्त ने बताया गया कि देश के चुनिंदा 12 शहरों में गाजियाबाद को हीट रेज़िलिएंट सिटी परियोजना के लिए चुना गया है। जिसके लिए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गाजियाबाद नगर निगम को 5 करोड रुपए भी मिलेंगे। शहर में गर्मी के ताप को कम करने, गर्मी से बचाव एवं अनुकूलन संबंधित परियोजनाओं को लागू करने का कार्य किया जा सकेगा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा दीर्घकालिक हिट रेज़िलिएट सिटी फ्रेमवर्क एवं कार्य योजना तैयार की जाएगी। दस्तावेज भविष्य में शहर के विकास योजनाओं और जलवायु परिवर्तन एवं गर्मी से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए नीति और परियोजनाओं की क्रियान्वयन में मार्गदर्शन की भूमिका निभाएगा। शहर में गैर सरकारी संस्थाओं तथा सरकारी संस्थाओं व अन्य समुदायों की भागीदारी भी रहेगी, 15 माह परियोजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर लाने का समय दिया गया है।
निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी बताया
नगर आयुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित जनों को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया गया स्थाई प्याऊ तथा अस्थाई प्याऊ के साथ-साथ गर्मी से बचाव हेतु बनाए गए कॉलिंग रूम के बारे में भी जानकारी दी गई मौके पर कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

