Ghaziabad News: गाजियाबाद में आगामी नगर निगम बोर्ड बैठक आज 12 जून को होने जा रही है। माना जा रहा है कि आज 12 जून को बोर्ड बैठक हंगामेदार होगी। पार्षदों ने बोर्ड बैठक की पुष्टि की है। बोर्ड बैठक में निगम के बजट प्रस्तावों, हाउस टैक्स और संपत्ति कर से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। बोर्ड बैठक हंगामेदार होने के भी आसार हैं।
स्वच्छता अभियानों पर ध्यान केंद्रित
इससे पहले बोर्ड बैठकों में आमतौर पर शहर की व्यवस्थाओं और स्वच्छता अभियानों पर ध्यान केंद्रित रहा है। शहर के नागरिक कार्यों और विकास कार्यों के बारे में भी महापौर सुनीता दयाल बोर्ड बैठक में अपडेट कराएंगी।
हाउस टैक्स को लेकर हंगामा
इससे पहले पिछली बोर्ड बैठक के दौरान हाउस टैक्स में छूट और निगम के प्रस्तावों को लेकर जमकर हंगामा हुआ था।
मई में हुई थी बजट बैठक
इससे पहले 16 मई में गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में ‘बजट बैठक’ हुई थी। जिसमें शहर के सभी 100 वार्डों के लिए 1-1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की ऐतिहासिक घोषणा की गई थी। इसी के साथ नामित पार्षदों को भी सभी पार्षदों के समान विकास कार्यों हेतु फंड प्रदान कर समान भागीदारी और समग्र विकास का संदेश दिया गया।

