Saturday, June 13, 2026
Homecrimeमोबाइल छीनने वाले दो शातिर नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े, 21 मोबाइल...

मोबाइल छीनने वाले दो शातिर नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े, 21 मोबाइल फोन बरामद

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से स्नैचिंग में प्रयुक्त चोरी की बाइक, 21 मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं।
एडीसीपी ने दी प्रेसवार्ता में जानकारी
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सर्विलांस की मदद से थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लोकेश पुत्र दयाराम और प्रदीप उर्फ भिर्री पुत्र राधेश्याम को सेक्टर-55 स्थित प्लॉट के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की बाइक, विभिन्न स्थानों से छीने गए 21 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नशे के लिए मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे और छीने गए मोबाइल फोन दिल्ली में बेच देते थे। बरामद बाइक गाजियाबाद से चोरी की गई थी।
आईफोन-16 भी दिल्ली में बेचने की बात सामने आई
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से मोबाइल फोन छीना था, जिसे बाद में दिल्ली में बेच दिया गया। इसके अलावा 11 मई 2026 को सेक्टर-12/22 चौड़ा मोड़ से छीना गया एक आईफोन-16 भी दिल्ली में बेचने की बात सामने आई है। इस संबंध में थाना सेक्टर-24 में पहले से मुकदमा दर्ज है। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद अन्य मोबाइल फोन नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से स्नैच किए गए थे। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments