Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादकविनगर रामलीला मैदान में बने जानकी ऑडिटोरियम को जीडीए ने कब्जे में...

कविनगर रामलीला मैदान में बने जानकी ऑडिटोरियम को जीडीए ने कब्जे में लिया

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में बने जानकी ऑडिटोरियम को जीडीए ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने जीडीए में शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत के अनुसार कविनगर रामलीला मैदान में बने जानकी ऑडिटोरियम में अवैध तरीके से बुकिंग की जा रही थी।
जीडीए सचिव से इस मामले में शिकायत की
जानकी ऑडिटोरियम के बुक करने की कोई रसीद भी नहीं दी जाती थी। पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने आरोप लगाते हुए जीडीए सचिव से इस मामले में शिकायत की थी। जिस पर जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्रा ने इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की थी। पूरे प्रकरण की जांच के बाद जीडीए उपाध्यक्ष को रिपोर्ट भेजी गई। जिस पर जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने कविनगर रामलीला समिति को पत्र लिखकर जवाब मांगा। कविनगर रामलीला समिति इस मामले में कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई।
जानकी ऑडिटोरियम को कब्जे में लेने के निर्देश
जिसके क्रम में जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल के निर्देश पर सचिव विवेक कुमार मिश्रा ने जानकी ऑडिटोरियम को कब्जे में लेने के निर्देश दिए। इस मामले में प्राधिकरण अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं कह रहे हैं। कविनगर रामलीला समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने कहा कि इस जानकी ऑडिटोरियम में सामाजिक और सरकारी कार्यक्रम होते हैं। यहां कोई व्यावसायिक बुकिंग नहीं होती। जीडीए सचिव विवेक मिश्र से 30 मई 2026 को रामलीला समिति को लिखे पत्र में कहा था कि 16 नवंबर 2025 को मैदान में काफी गंदगी थी।
जीडीए को सूचना नहीं दी गई
यहां होने वाले कार्यक्रम के बारे में जीडीए को सूचना नहीं दी गई। इसके अलावा जानकी ऑडिटोरियम को लेकर जारी किए गए पत्र में भी 17 नवंबर 2025 को ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होने का जिक्र किया गया है। इसके बारे में भी जीडीए को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जबकि पूर्व में सूचनाएं दी जाती रही हैं। इसे लेकर समिति से जवाब मांगा था। जानकी ऑडिटोरियम में कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने जानकी ऑडिटोरियम को जीडीए की संपत्ति बताते हुए इस पर अधिकार की बात की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments