Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादतेज धूप और ​तपिश की चपेट में गाजियाबाद, जाने एनसीआर में मौसम...

तेज धूप और ​तपिश की चपेट में गाजियाबाद, जाने एनसीआर में मौसम का हाल

Ghaziabad weather: गाजियाबाद एक बार फिर से तेज धूप और तपिश की चपेट में है। गाजियाबाद में सोमवार को उमस भरा दिन रहा। आज सुबह से आसमान से आग बरस रही है। जून में अब​ गाजियाबाद में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है। हवा में नमी 30 से 55 फीसदी तक है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मानसून पूर्वोत्तर तक पहुंच गया
इस बार मानसून पूर्वोत्तर तक पहुंच गया है। लेकिन अभी एनसीआर तक आने में 12 दिन तक लग सकते हैं। अगले पांच दिनों तक गाजियाबाद में तेज धूप, लू, तेज गर्म हवा की मौसमी स्थितियों की चेतावनी जारी की गई है। कल 10 जून को लू, 12 जून को तेज गर्म हवा चलने की संभावना बन रही है। 13 जून को भारी गर्मी का यलो अलर्ट है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. सूरज देव सिंह के अनुसार, चक्रवाती हवा जैसी स्थिति बन रही है। 11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। गाजियाबाद का तापमान अगले एक से दो दिन में 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments